भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्यारी :अनीस खान June 30, 2020 • ABDUL RAISH भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्यारी :अनीस खान छतरपुर ।भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज का दिन विरोध स्वरूप भी काला दिवस मनाया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अनीस खान शर्मा लाल मिश्रा के अगुवाई में आज भाजपा द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे होने पर काली पट्टी पहनकर काले झंडे के साथ धरना देकर माननीय राज्यपाल जी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा नारेबाजी कर काला दिवस मनाया गया इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा भजन गाकर शिवराज को सद्बुद्धि दे भगवान का भजन गाकर विरोध जताया इस अवसर पर मुख्य रूप से आईसीसी के सदस्य आबिद सिद्दीकी जी ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा ,महामंत्री प्रभात अग्रवाल सतेंद्र परमार,लखन पटेल आदित्य सिंह अभिलेख खरे विशाल शर्मा गोविंद तिवारी लोकेंद्र वर्मा नाजिम दिलीप क्षत्रिय विनोद सोनी मुरली कुशवाहा रमा चौहान दीप्ति पांडे ,लक्ष्मी चौबे साबिर अरुण कड़ा हरनारायण यादव ,बंटे खान,अरविंद सोनी,अभिषेक ,अंजार सहित सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे