त्रिदेव के मैनेजमेंट का खामियाजा भुगत सकती है कांग्रेस


प्रत्याशी अपने ही डुबोएंगे राम सिया भारती की नैया


छतरपुर। बड़ा मलहरा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राम सिया भारती को बनाया गया है, हालांकि इस बार कांग्रेस के कई क्षेत्रीय नेताओं द्वारा प्रबल दावेदारी करते हुए लाखों रुपए जनसंपर्क मैं खर्चा किया गया लेकिन पार्टी के आला पदाधिकारियों द्वारा उनकी भावनाओं को क्षेत्र की जनता की मांग को दरकिनार करते हुए बाहरी प्रत्याशी के रूप में राम सिया भारती को प्रत्याशी घोषित कर दिया। उपचुनाव में राम सिया भारती भले ही अपने काफिले के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है लेकिन उनकी जीत की डगर कोसों दूर है क्योंकि एक तो उन दावेदारों द्वारा कांग्रेश की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है और दूसरा राम सिया भारती का मैनेजमेंट त्रिदेव के हाथों में है और यह त्रिदेव ऐसे हैं कि अच्छे अच्छों को निकल जाते हैं और डकार भी नहीं लेते ऐसे में राम सिया भारती त्रिदेव मैनेजमेंट के चलते हार की ओर बढ़ रही है जिसका सीधा लाभ भाजपा प्रत्याशी प्रदुम सिंह की झोली में जाने वाला है इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भी बड़ी मात्रा में कांग्रेश के वोट काटने के लिए तैयार है। कांग्रेस प्रत्याशी की नैया उनके अपने ही दबाने के लिए तैयार हैं अब राम सिया भारती जी का भाग्य भगवान राम के हाथ है।